Saturday, May 25, 2013
News
जनता दे रही है तीसरी पारी के संकेत - रमन »
छत्तीसगढ़ में सडक हादसे में पांच मरे 15 घायल »
एड़समेटा पर गृहमंत्री का बयान आपत्तिजनक – कांग्रेस »
कांग्रेस की नक्सलियों से सांठगांठ - भाजपा »
खाद्य सुरक्षा विधेयक में अडंगा डालने का आरोप निराधार-रमन »
   
Text Size

मुख्य खबरे

  • 1
  • 2
  • 3
first
  
last
 
 
start
stop

 


 

 

 

image image image
'औरंगजेब' बाक्स आफिस पर रही फीकी इस शुक्रवार कोई और बड़ी फिल्म न होने के बावजूद फिल्म 'औरंगजेब' बाक्स आफिस पर कोई खास धमाल नही दिखा सकी।सितारों की भीड़ देखते हुए इस फिल्म से अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी।
शूटआउट एट वडाला ने दो दिन में कमाए 20 करोड संजय गुप्ता की सितारों से भरी फिल्म शूटआउट एट वडाला ने रिलीज के पहले दो दिन में लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई की है।वैसे सत्य पात्रों वाली यह एक लंबी और उलझी हुई फिल्म है।
‘आशिकी 2’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब फिल्म ‘आशिकी’ के सीक्वल होने के कारण चर्चित हुई ‘आशिकी 2’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला और फिल्म ने पहले सप्ताह में 20.50 करोड़ की कमाई की। कमाई के लिहाज से साफ है कि फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब हुई।

Latest News

जनता दे रही है तीसरी पारी के संकेत - रमन

रायपुर/सरायपाली 24मई।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने विश्वास जताया कि जनता का सकारात्मक रुख देखते हुए उनको तीसरी बार भी सरकार बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद मिलेगा।
 
    महासमुंद जिले में दो दिन की विकास यात्रा के बाद तीसरे चरण के तीसरे दिन की यात्रा पर रवाना होने के पूर्व यहाँ पत्रकारों से चर्चा के दौरान डा.सिंह ने कहा कि महासमुंद जिले में इससे पहले भी अनेक बार आना हुआ है, लेकिन इस बार जैसी उपस्थिति पहले कभी नहीं दिखी।उन्होने कहा कि अभी तक 14 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों के 11 लाख से अधिक लोगों से सीधा संवाद हो चुका है।जिस गांव, कस्बे, शहर में विकास यात्रा गुजरी वहाँ-वहाँ जनता के चेहरे पर सरकार के प्रति विश्वास देखने मिला। 37 आमसभाओं तथा 43 स्वागत सभाओं में जनता का जबरदस्त उत्साह छलका।स्वागत सभाओं में भी आमसभाओं जैसी भीड़ उमडऩा और सकारात्मक प्रतिक्रिया देना बहुत बड़ी बात है, यह तीसरी पारी का संकेत है। 
 
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के साथ-साथ व्यक्तिमूलक कार्यों पर आधारित योजनाओं का क्रियान्वयन किया है।ताकि विकास के साथ-साथ हर घर और व्यक्ति तक खुशहाली आये। किसानों को 1900 करोड़ का वितरित हो रहा है।तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बोनस, चरण पादुका और साड़ी वितरण, बच्चों और मजदूरों को साइकल, महिलाओं को सिलाई मशीन, कृषि उपकरण, पंप, स्प्रींकलर, मछुवारों को किट, 42 लाख परिवारों को खाद्यान्न सुरक्षा, 56 लाख परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा, वनवासी क्षेत्रों में पट्टा, आवास, स्कूल कॉलेज, अस्पताल, सड़क, स्टेडियम, विद्युत उपकेन्द्र हर क्षेत्र में जो विकास कार्य और सामाजिक सरोकार के कार्य भाजपा की सरकार ने साढ़े नौ साल में कर दिखाये और छत्तीसगढ़ को सबसे तेज गति से विकास करने वाले राज्य के रूप में सामने लाये, वह जनता के आशीर्वाद और भागीदारी से ही संभव हुआ है। विकास के क्षेत्र में राज्य ने जो तरक्की की है, वह भाजपा सरकार की देन है। कांग्रेस की सरकारों ने तो कुछ किया ही नहीं।
 
Move
-

राजनीति

Top Headline
एड़समेटा पर गृहमंत्री का बयान आपत्तिजनक – कांग्रेस

रायपुर 24 मई।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल ने कहा है कि एड़समेटा फर्जी मुठभेड़ के संदर्भ में प्रदेश के गृहमंत्री ननकी राम कंवर का बयान और आचरण आपत्तिजनक है।       श्री पटेल ने आज यहां जारी बयान में कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार मुठभेड़ की जांच के लिये न्यायिक आयोग गठन की घोषणा करती है, दूसरी ओर गृहमंत्री का समाचार पत्रों में बयान छपता है कि मारे गये लोग नक्सली थे, पुलिस निर्दोष है गृहमंत्री...

Read More...
कांग्रेस की नक्सलियों से सांठगांठ - भाजपा

रायपुर 24मई।छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस की नक्सलियों से खुली सांठगांठ का आरोप लगाया है।        पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने व श्रीचंद सुंदरानी ने संयुक्त बयान जारी कर आरोप लगाया कि कांग्रेस की नक्सलियों से खुली सांठगाठ है।यही कारण है कि नक्सलियों को मोहरा बनाकर भाजपा शासित राज्यों में कांग्रेस के इशारे पर अशांति पैदा की जा रही है।         उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश...

Read More...
आदिवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना कांग्रेस की प्राथमिकता

रायपुर/बीजापुर 23मई।छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा के चौथे चरण की आज बीजापुर के भैरमगढ़ और दंतेवाड़ा विधानसभा में जनसभाओं में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आदिवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना कांग्रेस की प्राथमिकता है।        केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने जनसभाओं में कहा कि आदिवासियों को उनका हक दिलाने का श्रेय केन्द्र सरकार को है।जिस जल, जंगल, जमीन पर ये लोग रहकर जीवन-यापन करते है उन्हें वन भू-पट्टा...

Read More...
Move
-

खेल जगत

Top Headline
आईपीएल मैचो से मिली छत्तीसगढ़ को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान - मुख्य सचिव

रायपुर 09मई।छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव सुनिल कुमार ने प्रदेश में आई.पी.एल. मैच का सफल आयोजन कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को पूरा श्रेय देते हुए मैच के प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बधाई दी।         उन्होंने उच्च स्तरीय समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए आज कहा कि छत्तीसगढ़ में आईपीएल मैच होना सभी प्रदेशवासियों के फख्र की बात है।इन मैचों के...

Read More...
अगले आईपीएल में सुविधाएं और होगी बेहतर- रमन

रायपुर 02मई।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा है कि अगले आईपीएल में हम व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जायेगा।       डा.सिंह ने आज यहां कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर और पूर्व क्रिकेटर विजय दाहिया को सौजन्य मुलाकात के दौरान यह विचार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री गंभीर को छत्तीसगढ़ की प्रसिध्द बेलमेटल की कलाकृति भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।श्री गंभीर ने भी डॉ. सिंह को अपना...

Read More...
दिल्ली डेयरडेविल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दी करारी शिकस्त

रायपुर 01मई।दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए रायपुर लकी साबित हुआ।उसने आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।हालांकि वह दूसरी जीत के बाद भी अंक तालिका में आठवें स्थान पर ही बनी है।         पहले खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सात विकेट पर 136 रन ही बना सकी।दिल्ली डेयरडेविल्स ने तीन विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।      वार्नर ने लगातार दूसरी जीत में अपना अहम योगदान...

Read More...

बाज़ार

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1

आपका मत

अन्ना का राजनीतिक दल गठन से दूर हटना सही कदम है ?