छत्तीसगढ़

रायपुर: हर घर तिरंगा के तहत संभाग स्तरीय तिरंगा रैली

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आह्वान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसी कार्यक्रम के तहत आज रायपुर जिले में संभाग स्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़े जोश और उत्साह के साथ लगभग साढ़े चार सौ स्कूली बच्चे शामिल हुए। साथ ही देशभक्ति नारों के साथ रैली निकाली गई। इसमें रैली में शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक राकेश पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, सहायक संचालक अजीत सिंह जाट, सहायक संचालक एम मिंज, दानी गल्र्स स्कूल के प्राचार्य हितेश कुमार दीवान और शिक्षकों ने भी भाग लिया।

Related Articles

Back to top button