आंध्र प्रदेश के गुंटूर में YSR कांग्रेस नेता अंबाती रामबाबू को मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को गाली देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस घटना के बाद TDP कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में प्रदेश की YSR कांग्रेस पार्टी के नेता अंबाती रामबाबू ने मुख्यमंत्री को गाली दी। इसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस ने शिकायत के बाद रामबाबू को उनके घर से शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान सत्ताधरी तेलगु देशम पार्टी (TDP) कार्यकर्ताओं ने गुंटूर की सड़कों और रामबाबू के घर पर कई घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया।
तेलगु देशम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबाती रामबाबू के घर के बाहर तोड़फोड़ की और गाड़ियों में आग लगा दी। रामबाबू के खिलाफ कई घंटों तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। कार्यकर्ता रामबाबू से माफी मांगने की मांग कर रहे थे।
पुलिस ने रामबाबू को किया गिरफ्तार
गुंटूर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) वकुल जिंदल ने बताया, ‘मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है।’ YSRCP की सरकार में रामबाबू सिंचाई मंत्री थे।
जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली YSRCP ने आरोप लगाया कि रामबाबू की जान को खतरा है। रामबाबू पर TDP समर्थकों ने जानलेवा हमला किया।
YSRCP ने DGP से की शिकायत
अंबाती रामबाबू पर हुए जानलेवा हमले के बाद YSR कांग्रेस पार्टी की तरफ से DGP को चिट्ठी लिखी गई। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी और सेंट्रल ऑफिस इंचार्ज MLC लेल्ला अप्पिरेड्डी ने कहा, ‘यह हमला सरकार पर सवाल उठाने वाली आवाजों को डराने की एक सोची-समझी साजिश थी।’
पार्टी का कहना है कि इस घटना से पता चलता है कि राज्य कितना असुरक्षित हो गया है। YSRCP के समर्थकों ने पुलिस की तुरंत कार्रवाई न करने के लिए आलोचना की है।
CG News | Chhattisgarh News Hindi News Updates from Chattisgarh for India