पीडब्ल्यूडी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग के साथ 6 वर्षों तक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, 4 अन्य आरोपियों की तलाश में जुट हुई है।
दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला थाना में मामला दर्ज करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी होटल मैनेजर विजय स्वाइन और पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार अनिल चौधरी बताए जा रहे हैं। वहीं, 4 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
दरअसल, पीड़िता ने इस पूरी घटना के संबंध में जब अपनी मां को जानकारी दी। तब जाकर पीड़िता की मां ने 30 जनवरी को भिलाई स्थित महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसके मुताबिक अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 तक कुल 6 आरोपियों ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया है। आरोपियों द्वारा नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद यह क्रूरता आरोपियों के द्वारा जारी रही। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपियों ने पीडब्ल्यूडी में संविदा में नौकरी लगाने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इसी दौरान आरोपियों द्वारा उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल और नौकरी से निकलवाने की धमकी दे रहे। वहीं, फरार आरोपियों में राजनीतिक पार्टी और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी जुड़े हुए है।
CG News | Chhattisgarh News Hindi News Updates from Chattisgarh for India