अंडमान और निकोबार द्वीप पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। आज (सोमवार) सुबह तकरीबन 3:30 बजे धरती डोलने लगी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मैग्नीट्यूड आंकी गई है।
NCS ने दी जानकारी
NCS ने भूकंप की जानकारी देते हुए कहा कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि, तीव्रता कम होने के कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
पहले भी लगे हैं भूकंप के झटके
बता दें कि अंडमान और निकोबार द्वीप सिस्मिक जोन 5 के अंतर्गत आता है, जो टेक्टॉनिक प्लेन के बेहद करीब है। इससे पहले 26 दिसंबर 2004 को यहां भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। भूकंप के तेज झटकों के कारण समुद्र में सुनामी आ गई और लहरें पूरे उफान पर थीं।
वहीं, भूकंप का केंद्र जितनी ज्यादा नीचे होता है, खतरा उतना ही कम होता है। हालांकि, कम गहराई वाले भूकंप ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं, क्योंकि भूकंप की सतही तरंगे जमीन पर भयंकर तबाही मचाती हैं।
CG News | Chhattisgarh News Hindi News Updates from Chattisgarh for India