भारत और श्रीलंका की मेजबानी में इस वक्त टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है, जहां अब तक कुल 6 मैच खेले जा चुके हैं। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में अमेरिका को हराकर विजयी आगाज किया, लेकिन हर किसी की नजरें 15 फरवरी, यानी भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan Match) के मैच पर टिकी हुई हैं।
पाकिस्तान सरकार ने इंडिया से मैच बॉयकॉट फैसले का एलान किया था, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें ये माना जा रहा है कि पाकिस्तान अपने फैसले से यू-टर्न ले सकता है। इसको लेकर आईसीसी-पीसीबी और बीसीबी के अधिकारियों के बीच 8 फरवरी को एक मीटिंग भी हुई।
ICC vs PCB: पाकिस्तान ने रखी ये 3 बड़ी शर्ते
दरअसल, यह बैठक में बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलुबल, आईसीसी के उपसभापति इमरान ख्वाजा और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई। हालांकि, ये मीटिंग किसी नतीजे पर पहुंच नहीं सकी, लेकिन पीसीबी के अध्यक्ष मीटिंग में अड़े हुए नजर आए। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी ने आईसीसी के सामने इंडिया से मैच बॉयकॉट फैसले को वापस लेने के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। आइए जानते हैं इन शर्तों के बारे में-
1. पाकिस्तान को वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू चाहिए
2. भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध फिर से शुरू होए
3. टी-20 विश्व कप में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के साथ हैंडशेक करें
पाकिस्तान की दूसरी डिमांड के लिए भारत कभी राजी नहीं होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज साल 2012 में खेली गई थी। राजनेतिक तनाव के चलते पिछले 16 सालों से दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही आपस में भिड़ रही है। पिछले साल पहलगाम अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हैंडशेक करना बंद कर दिया है। एशिया कप 2025 से भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी प्लेयर्स से मैच के दौरान हाथ नहीं मिलाते हैं।
सूत्रों ने यह भी बताया कि जहां कुछ PCB अधिकारी 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाला मैच खेलने के लिए तैयार हैं। वहीं, बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी इस मामले पर सहयोग नहीं कर रहे हैं। नकवी सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिलने वाले हैं ताकि आखिरी फैसला लेने से पहले एक बार फिर उनसे सलाह ली जा सके।
CG News | Chhattisgarh News Hindi News Updates from Chattisgarh for India