कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi 2026) का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, जो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में आती है। यह भगवान विष्णु और शिव दोनों की कृपा प्राप्त करने का दिन है, जो 29 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन श्रीहरि और महादेव की पूजा करने से बड़े संकट टल जाते हैं।
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली यह एकादशी न केवल भगवान विष्णु की कृपा पाने का दिन है, बल्कि यह भगवान शिव की पूजा के लिए भी बहुत विशेष दिन माना गया है। साल 2026 में कामदा एकादशी 29 मार्च को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त श्रीहरि के साथ-साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं, उनके जीवन के बड़े से बड़े संकट भी टल जाते हैं, तो आइए इस दिन से जुड़े प्रमुख उपाय को जानते हैं।
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें (Kamada Ekadashi 2026 Remedies)
काले तिल – एकादशी के दिन तिल का दान बहुत पुण्यकारी माना जाता है। अगर आप शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करते हैं, तो इससे शनि दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। यह उपाय आपके जीवन में आ रही सभी बाधाओं का नाश करता है।
शहद – अगर आपके घर में कलह बनी रहती हैं, तो एकादशी के दिन शिवलिंग पर शहद अर्पित करें। ऐसा करने से वाणी में मधुरता आती है, गुप्त शत्रु शांत होते हैं। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।
गन्ने का रस – कामदा एकादशी के दिन शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति होती है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों के लिए यह उपाय रामबाण की तरह माना जाता है।
कच्चा दूध और गंगाजल – मानसिक शांति और अच्छी सेहत के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध और गंगाजल मिलाकर चढ़ाएं। अभिषेक करते समय “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे चंद्र ग्रह मजबूत होता है।
बिल्व पत्र – भगवान शिव को बिल्व पत्र बहुत प्रिय है। ऐसे में कामदा एकादशी पर 3 या 5 बिल्व पत्र पर चंदन लगाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से अधूरी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।
पूजा विधि (Kamada Ekadashi 2026 Puja Rituals)
कामदा एकादशी की सुबह जल्दी उठें।
स्नान-ध्यान करें और पीले रंग के कपड़े पहनें।
भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें।
इसके बाद शिव मंदिर जाएं।
शिवलिंग का अभिषेक करें।
अंत में घी का दीपक जलाएं और आरती करें।
अपनी सभी गलतियों के लिए क्षमा मांगें और सुखी जीवन की कामना करें।
CG News | Chhattisgarh News Hindi News Updates from Chattisgarh for India