टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बावजूद अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार हैं। उन्हें यूएसए और पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद भी 891 रेटिंग पॉइंट्स मिले हैं। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन बनाने वाले ईशान किशन 17 पायदान ऊपर चढ़कर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। तिलक वर्मा चौथे और पथुम निसंका तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं। इस तरह के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद वे आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। अभिषेक से भारतीय फैंस को काफी उम्मीदें थी कि वे टी20 वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से खूब चौके-छक्के लगाएं लेकिन अब तक शर्मा इसमें बुरी तरह से फेल हुए हैं।
अभिषेक के अलावा ताजा रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं लेकिन उनके रेटिंग पॉइंट्स में कमी आई है। अगर उनका इसी तरह से खराब प्रदर्शन आने वाले मैचों में जारी रहा, तो ये टीम इंडिया के लिए भी और खुद अभिषेक को भी भारी पड़ सकता है। ऐसे में शर्मा नीदरलैंड्स के खिलाफ आज होने वाले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और रैंकिंग में रेटिंग पॉइंट्स में बढ़ोतरी हासिल करना चाहेंगे।
अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर बरकरार
आईसीसी ने टी20 क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज 891 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट का नाम है, जिनके 808 रेटिंग पॉइंट्स हैं। अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना खाता नहीं खोल सके हैं। वे यूएसए के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हो गए थे, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदों पर जीरो पर आउट हुए थे।
ईशान किशन को जबरदस्त फायदा
पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेलने वाले ईशान किशन को जबरदस्त फायदा मिला है। उन्होंने 17 पायदान की छलांग लगाई है और वे आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। किशन के इस समय 732 रेटिंग पॉइंट हैं।
तिलक वर्मा को फायदा
भारत के तिलक वर्मा को एक स्थान का फायदा हुआ है। तिलक अब 751 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वे पांचवें नंबर पर काबिज थे। तिलक भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं लेकिन छोटी-छोटी पारियों की वजह से उन्हें फायदा मिला है।
पथुम निसंका ने लगाई लंबी छलांग
श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पथुम निसंका को आईसीसी की टी20 की ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। निसंका ने ताजा रैंकिंग में 3 पायदानों की छलांग लगाई है और वे छठे स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। निसंका के इस समय 786 रेटिंग पॉइंट हैं। श्रीलंकाई खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था, जिसका उन्हें फायदा मिला है।
CG News | Chhattisgarh News Hindi News Updates from Chattisgarh for India