छत्तीसगढ़राज्य

थाना कुलपहाड़ पुलिस टीम ने चोरी किए गए पशुओं को बेचकर अर्जित धनराशि सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

  • पुलिस अधीक्षक महोबा श्री प्रबल प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री रविकान्त गोंड के नेतृत्व में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कुलपहाड़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
  • दिनांक 22.02.2026 को वादी भगवानदास पुत्र किशोरीलाल निवासी मोहल्ला नेताजी वार्ड, कस्बा व थाना कुलपहाड़ जनपद महोबा द्वारा सूचना दी गई कि उनके बाड़े में रामलला मंदिर के पीछे बंधी तीन भैंस एवं एक पड़िया को अज्ञात चोरों द्वारा पिकअप वाहन संख्या UP95 AT 4297 से चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना कुलपहाड़ पर दिनांक 22.02.2026 को मु0अ0सं0 32/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
  • उक्त घटना के सफल अनावरण एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कुलपहाड़ श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 08.03.2026 को कम्बोद यादव उर्फ बब्लू की चाय की दुकान के पास, कस्बा कुलपहाड़ से प्रकाश में आए अभियुक्त रोशन रैकवार पुत्र प्यारेलाल उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम पथनौड़ी थाना राठ जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए पशुओं को बेचकर अपने हिस्से में प्राप्त धनराशि 14,000 रुपये बरामद की गई।
  • उक्त अभियुक्त को मु0अ0सं0 32/2026 धारा 303(2)/317(2)/112(2) बीएनएस से संबंधित अपराध में गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
  • ध्यातव्य रहे कि पूर्व में उपरोक्त प्रकरण में 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी उपरान्त जेल भेजा जा चुका है तथा घटना में संलिप्त शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किये जा रहे है, शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।

बरामदगी का विवरण-
चोरी किए गए पशुओं को बेचकर अपने हिस्से में प्राप्त धनराशि 14,000 रुपये बरामद।

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 हरीशंकर यादव
  2. उ0नि0 श्रीकृष्ण वैश्य
  3. का0 विक्की चौधरी

गिरफ्तार अभियुक्त-
रोशन रैकवार पुत्र प्यारेलाल, उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम पथनौड़ी थाना राठ जनपद हमीरपुर

Related Articles

Back to top button