होम छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज,भारी नोकझोंक के आसार

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज,भारी नोकझोंक के आसार

0

रायपुर 30 अप्रैल। महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के संसद में पारित नही होने पर विपक्षी दलों के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित करने के लिए छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय विशेष सत्र आज शुरू हो गया है।इस सत्र में पत्र एवं प्रतिपक्ष में भारी नोकझोंक होने के आसार है।

      राज्य के इतिहास में पहली बार संसद में किसी विधेयक के पारित नही हो पाने के विरोध में आहूत इस सत्र में दोने तरफ की महिला सदस्यों की भूमिका ज्यादा अहम होंगी।सदन की कार्यवाही का दूरदर्शन से सीधा प्रसारण होगा।सत्र में सत्तारूढ़ भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मुख्य रूप से महिला सदस्यों को बोलने का मौका देने का संकेत दिया है।सत्र की कवरेज के लिए महिला पत्रकारों को भी विशेष रूप से मौका दिया गया है।

      कांग्रेस विधायक दल की इस बीच कल बैठक हुई जिसमें संसद की कार्यवाही में विपक्ष के द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से लिए निन्दा प्रस्ताव लाने को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया गया।नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत ने पत्रकारों से बैठक के बाद बातचीत में कहा कि उनके पास बहिष्कार का विकल्प था लेकिन सभी ने सदन में चर्चा में शामिल होकर इसका कड़ा प्रतिकार करने का निर्णय लिया है।