होम मनोरंजन Trisha Krishnan की 21 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर का हिंदी रीमेक रहा था...

Trisha Krishnan की 21 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर का हिंदी रीमेक रहा था महा फ्लॉप

0

मौजूदा समय में साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार तृषा कृष्णन का नाम काफी चर्चा में बना हुआ है। जिसकी वजह उनके दोस्त और तमिल सुपरस्टार जोसेफ विजय का तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनना है। इस बीच हम आपको तृषा की 21 साल पुरानी एक कल्ट क्लासिक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

लेकिन जब उसका हिंदी रीमेक बना था तो वह महा फ्लॉप निकला। आइए जानते हैं कि यहां तृषा कृष्णन की कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है, जिसे बॉलीवुड वालों ने बर्बाद कर दिया था।

तृषा कृष्णन की वो ब्लॉकबस्टर
बतौर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक मूवी के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लेकिन उनकी सबसे सफल और लोकप्रिय मूवी के बारे में बात की जाए तो वह साल 2005 में अभिनेता सिद्धार्थ संग रिलीज होने वाली तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना थी।

इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी से ऑडियंस का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की, जिसकी वजह से तृषा की नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना की उस वक्त ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद साल 2013 में निर्देशक प्रभू देवा ने तृषा कृष्णन की नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना का हिंदी रीमेक बॉलीवुड में बनाया।

फिल्म का नाम था- रामैया वस्तावैया। इस मूवी में गिरीश कुमार, श्रुति हासन और सोनू सूद जैसे कलाकार नजर आए। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार करीब 40 करोड़ के बजट में बनने वाली रामैया वस्तावैया कमर्शियल तौर पर फ्लॉप रही।

मूवी का नेट कलेक्शन 25 करोड़ ही हो सका। इस तरह से हिंदी सिनेमा में तृषा कृष्णन की तेलुगु फिल्म नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना का रीमेक असरदार नहीं निकला। हालांकि, टीवी पर गिरीश कुमार और श्रुति हासन की रामैया वस्तावैया काफी कल्ट रही और इसके गाने भी काफी चर्चित रहे।

9 भाषाओं में बना रीमेक
सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तृषा कृष्णन और सिद्धार्थ की नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना को 9 अलग-अलग भाषाओं में बनाया गया था। हिंदी और तेलुगु के अलावा नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना के रीमेक तमिल, कन्नड़, पंजाबी, बंगाली, उड़िया, बांग्लादेशी और नेपाली भाषा में भी बनाए गए। लेकिन जो लोकप्रियता तृषा की ओरिजिनल फिल्म को मिली, वो इनमें से किसी भी अन्य भाषा की मूवी को नहीं मिल सकी।