होम खास ख़बर देश सीमा पार से होने वाले किसी भी दुस्साहस से निपटने के...

देश सीमा पार से होने वाले किसी भी दुस्साहस से निपटने के लिए तैयार-स्वामीनाथन

0

नई दिल्ली 12मई।मनोनीत नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने कहा है कि देश सीमा पार से होने वाले किसी भी दुस्साहस से निपटने के लिए तैयार है।

      पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ श्री स्वामीनाथन ने कहा कि भारत कई वर्षों से आतंकवाद का शिकार रहा है। आतंकवादी गतिविधियों को अब और बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

      श्री स्‍वामीनाथन ने कहा कि पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य पहलगाम हमले में शामिल आतंकी  शिविरों को निशाना बनाना था। उन्होंने कहा कि देश को आतंकवाद से बचाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर महत्वपूर्ण है।

       श्री स्वामीनाथन पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान के खिलाफ किसी दुस्साहस का खतरनाक परिणाम होगा।