होम छत्तीसगढ़ आईपीएल बंद करने की मांग को लेकर भूपेश का केंद्र पर तंज

आईपीएल बंद करने की मांग को लेकर भूपेश का केंद्र पर तंज

0

रायपुर, 6 मई। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की है।

    सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री को आईपीएल तुरंत बंद कर देना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि इससे स्टेडियमों में लोगों की आवाजाही कम होगी और बड़ी मात्रा में ईंधन की बचत होगी।

    भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि विदेशी खिलाड़ियों को डॉलर में होने वाला भुगतान रुक जाएगा तथा सट्टेबाजी पर भी रोक लगेगी। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में यह टिप्पणी भी की कि “संघ के कार्यकर्ता भी सटोरिए बनने लगे हैं, वे भी रुकेंगे। करना चाहेंगे सर?”

    पूर्व मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।