होम उत्तर प्रदेश कुशीनगर में सीएम योगी का मेगा शो: 376 करोड़ की 271 परियोजनाओं...

कुशीनगर में सीएम योगी का मेगा शो: 376 करोड़ की 271 परियोजनाओं की देंगे सौगात

0

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आगामी 2 जून मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएगें। उनके आगमन पर कार्यक्रम को लेकर भव्य बनाने के लिए अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। मुख्यमंत्री यहां सुबह 9 बजे तमकुहीराज स्थित एनएचएआई के पार्किंग ग्राउंड में 376 करोड़ की लागत से 271 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उक्त सूचना अधिकाधिक रुप से जिला प्रशासन द्वारा दी गई है।

DM-SP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
रविवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, एसपी केशव कुमार, सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम वैभव मिश्र, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम आकांक्षा मिश्रा, सीओ जयंत यादव ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने कार्यक्रम स्थल और पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया और गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, मंच पर बैठने की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने मातहतों को जरूरी निर्देश दिए कहा कि एनएच के सर्विस रोड कार्यक्रम होने तक बैरिकेटिंग कर दिया जाए। विधायक सर्विसलेन पर ही अपने वाहनों से उतरकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

मंच के पास ही उतरेगा CM योगी का हेलीकॉप्टर
बताया जा रहा है कि इस दौरान विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में विधायक ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर 5000 लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है। दूसरी ओर कार्य क्रम स्थल को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए 250 से अधिक सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि सभी विभागों की अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल की सफाई के लिए नगर पंचायत और ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। कहा जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल के बगल में ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा।