होम छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में मानक के अनुरूप फायर स्टेशन नही होने का मामला...

राजधानी रायपुर में मानक के अनुरूप फायर स्टेशन नही होने का मामला उठाया सुनील सोनी ने

0

रायपुर 15 जुलाई।छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राजधानी रायपुर में मानक के अनुरूप फायर स्टेशन नही होने का मामला भाजपा सदस्य सुनील सोनी ने उठाते हुए इस पर तत्काल कदम उठाने की मांग की।

    श्री सोनी ने प्रश्नोत्तरकाल में कहा कि नेशनल फायर एडवाइजरी के अनुसार दो लाख की आबादी पर एक फायर स्टेशन होना चाहिए लेकिन 17-18 लाख की आबादी वाली राजधानी में इसके अनुरूप स्टेशन नही है।उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्वीकार किया कि मानक के अनुरूप फायर स्टेशन नही है।उन्होने यह भी स्वीकारा कि राज्य के छह जिलों में फायर स्टेशन विकसित नही है।

    श्री शर्मा ने कहा कि वर्ष 2016 में अलग से अग्निशमन विभाग बना और नियम 2018 में बने। पूर्वर्ती सरकार ने इस दिशा में आगे कोई कदम नही उठाया।अब उनकी सरकार ने फिर इस पर ध्यान दिया है। 295 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।उन्होने गत अप्रैल-मई में वित्त विभाग से आपदा प्रबंधन मद वित्त विभाग से धनराशि मिली है जिससे फायर वाहन खरीदने की प्रक्रिया शुरू हुई है।

    सदस्य श्री सोनी ने कहा कि वाहन खरीदने समय यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि रायपुर में 17-18 मंजिल ऊंचे तक बन रहे फ्लैटों में आपदा के समय उनका उपयोग हो सके।उन्होने इसके साथ ही राजधानी के चारों तरफ फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की।भाजपा सदस्य राजेश मूणत ने कहा कि गुढियारी क्षेत्र में फायर स्टेशन का भवन नगर निगम द्वारा बनाया गया है,वहां केवल दो वाहन खड़े हो जाय तो एक बड़े क्षेत्र की समस्या हल हो जायेगी।मंत्री श्री शर्मा ने आश्वस्त किया कि वह इसे दिखवा लेंगे।