होम खास ख़बर आज राजधानी में होगी बारिश, अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम?

आज राजधानी में होगी बारिश, अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम?

0

मंगलवार को सुबह से काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई, साथ ही जलभराव व लंबे जाम ने लोगों को परेशान किया।

दिल्ली में बारिश लगातार जारी है। सिर्फ 11 दिन की बारिश ने पूरे अगस्त का कोटा पूरा करने के करीब पहुंच गया है। अगस्त की औसत वर्षा 233.1 मिमी है, जबकि मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे यह आंकड़ा 201.2 मिमी पहुंच गया। जून से अब तक की वर्षा भी सरप्लस हो गई है। सामान्य 360.4 मिमी के मुकाबले 493 मिमी बारिश हो चुकी है।

मंगलवार को सुबह से काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई, साथ ही जलभराव व लंबे जाम ने लोगों को परेशान किया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सफदरजंग में शाम 5:30 बजे तक चार मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों तक बादल छाए रहेंगे। 12-13 अगस्त को हल्की बारिश, 14-15 अगस्त को कई जगह बारिश व 15 अगस्त सुबह 4-6 बजे के बीच 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है । 16-17 अगस्त को भी हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-35 व न्यूनतम 23-26 डिग्री के बीच रहेगा।