रायपुर, 12 अगस्त। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा रायपुर में आयोजित दो दिवसीय 5वें ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट में जिंदल स्टील लिमिटेड प्राइम स्पॉन्सर के रूप में भागीदारी कर रहा है। समिट का शुभारंभ बुधवार को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में हुआ।
समिट के एग्जीबिशन एरिया में जिंदल स्टील द्वारा लगाया गया स्टॉल उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। स्टॉल में जिंदल समूह का परिचय, कंपनी की उत्पादन क्षमता, वर्तमान परियोजनाओं और भविष्य की विस्तार योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही ग्रीन स्टील, ग्रीन एनर्जी और कार्बन फुटप्रिंट कम करने की दिशा में कंपनी की पहल को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है।
स्टॉल पर जिंदल स्टील के विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया है। कंपनी की सेल्स एवं मार्केटिंग टीम आगंतुकों को उत्पादों की विशेषताओं, तकनीकी खूबियों और उनके उपयोग के बारे में जानकारी दे रही है। प्रदर्शनी को उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
जिंदल स्टील के बिजनेस हेड-रायपुर निलेश शाह और हेड-कॉरपोरेट अफेयर्स, रायपुर एस.एस. बजाज ने स्टॉल पर उपमुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी की वर्तमान परियोजनाओं और भविष्य की विस्तार योजनाओं की जानकारी दी। अतिथियों ने छत्तीसगढ़ के औद्योगिक और समग्र विकास में जिंदल स्टील के योगदान की सराहना की।
इसके अलावा, प्रदर्शनी क्षेत्र के बाहर जिंदल स्टील लिमिटेड के मशीनरी डिवीजन, रायपुर के उत्पादों का एक अलग स्टॉल भी लगाया गया है, जो आगंतुकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

पैनल चर्चा में भविष्य के इस्पात उद्योग पर मंथन
समिट के दौरान जिंदल स्टील की ओर से नवीन अहलावत ने ‘वर्ष 2047 के लिए इस्पात उद्योग की तैयारी’ विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने जिंदल स्टील की उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों, हरित एवं सतत विनिर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा समूह की भविष्य की योजनाओं को साझा किया।
उन्होंने कहा कि भारत के इस्पात क्षेत्र को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में तकनीक, नवाचार, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरणीय स्थिरता की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पैनल चर्चा में कंपनी की भविष्य की रणनीतियों और हरित विनिर्माण से जुड़े प्रयासों ने उद्योग प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया।
हेवी इक्विपमेंट में ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग पर तकनीकी सत्र
जिंदल स्टील के बिजनेस हेड-रायपुर निलेश शाह ने ‘ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग इन हेवी इक्विपमेंट’ विषय पर आयोजित तकनीकी सत्र में भी सहभागिता की। उन्होंने हरित विनिर्माण, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक प्रक्रियाओं से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार रखे तथा जिंदल स्टील के अनुभवों और प्रयासों को साझा किया।
तकनीकी सत्र में उन्होंने औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के संतुलन की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके संबोधन को उद्योग विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने सराहा।
ग्रीन स्टील और सतत औद्योगिक विकास पर केंद्रित यह समिट इस्पात एवं खनन क्षेत्र में भविष्य की तकनीक, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादन प्रक्रियाओं को लेकर उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में सामने आया है।




