होम छत्तीसगढ़ भंडारा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक, अधिकारियों की टीम...

भंडारा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक, अधिकारियों की टीम घटनास्थल रवाना

0

रायपुर, 11 सितंबर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

       मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हादसे को लेकर महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

      मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है। यह टीम स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर राहत एवं सहायता कार्यों की निगरानी करेगी तथा प्रभावित परिवारों की आवश्यक मदद सुनिश्चित करेगी।

     मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।