होम उत्तर प्रदेश योगी कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा के साथ...

योगी कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा के साथ हो सकते हैं ये बड़े फैसले

0

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के एडेड, वित्तविहीन और संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कार्मिकों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का प्रस्ताव पास होने की उम्मीद है।

दो दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़े जाने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के विकासकर्ताओं के चयन पर कैबिनेट का अनुमोदन लिए जाने की संभावना है। बैठक में दो दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है।

स्कूलों में स्थानीय अवकाश न्यूनतम रखने के निर्देश
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। जनगणना और चुनाव के कारण पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए स्थानीय अवकाश न्यूनतम रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पाठ्यक्रम समय से पूरा हो सके। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी डीएम-कमिशनरों को छात्रों की नियमित उपस्थिति पर ध्यान देने को कहा। साथ ही कहा कि बच्चे समय में छात्र छात्राओं का वास्तविक पठन-पाठन प्रभावित न हो।