छत्तीसगढ़

रमन मुंगेली और सरगुजा के किसानों को कल बोनस तिहार में बांटेंगे बोनस

रायपुर 04 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह कल मुंगेली और सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर में आयोजित बोनस तिहार कार्यक्रमों में किसानों को धान का बोनस वितरित करेंगे।

डॉ. सिंह दोनों जिलों में अलग-अलग आयोजित कार्यक्रमों में 66 हजार 859 किसानों को एक अरब छह करोड़ 37 लाख रूपए के धान बोनस का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री दोनों जिलों के लिए लगभग तीन अरब चार करोड़ रूपए की लागत के 227 विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री मुंगेली जिले के 48 हजार एक सौ किसानों को 74 करोड़ 37 लाख रूपए के धान बोनस और सरगुजा जिले के 18 हजार 759 किसानों को 32 करोड़ रूपए के धान बोनस का वितरण करेंगे।

Related Articles

Back to top button