खेल जगत

स्पेन ने नाइजीरिया को ब्राजील ने उत्तर कोरिया को हराया

कोच्चि 11 अक्टूबर।फीफा अंडर-17 विश्वकप में कल यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ग्रुप डी में स्पेन ने नाइजर को 4-0 से और ब्राजील ने उत्तर कोरिया को 2-0 से हरा दिया।

स्पेन की ओर से अबेल रूईज ने दो गोल किये जबकि सीजर गेलाबर्ट और सर्जियो गोमेज ने एक-एक गोल किया।

ग्रुप-डी के दूसरे मैच में लिंकन और पॉलइन्हो के गोल से ब्राजील ने उत्तर कोरिया को2-0 से हराया। इस जीत के साथ ब्राजील ग्रुप डी में शीर्ष पर पहुंच गया है और उसने सोलह टीमों के अगले राउंड में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

Related Articles

Back to top button