देश-विदेश

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस एमएलसी के कविता की बढ़ी मुश्किलें…  

दिल्ली आबकारी घोटाले में अरुण पिल्लई के खिलाफ चार्जशीट से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस एमएलसी के कविता की मुश्किलें बढ़ गई है। आबकारी घोटाले में दाखिल तीसरी चार्जशीट में ईडी ने अरुण पिल्लई को इंडो स्पि्रट में के कविता का प्रतिनिधि बताया है।
इसके साथ ही ईडी ने तीसरे चार्जशीट में अमनदीप ढल और उसकी कंपनी ब्रिडको सेल्स को भी आरोपी बनाया है। इस मामले में ईडी अबतक मनीष सिसोदिया समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और सिसोदिया को छोड़कर सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। माना जा रहा है कि ईडी सिसोदिया के खिलाफ अगले हफ्ते चार्जशीट दाखिल कर देगी। ईडी ने अपने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि अरुण पिल्लई सिर्फ के कविता का प्रतिनिधित्व करता था। अरुण पिल्लई ने भी ईडी को दिये अपने बयान में इसे स्वीकार किया है। वैसे के कविता को पूछताछ का समन भेजने के बाद पिल्लई ने अदालत में अपने बयान को वापस लेने की अर्जी लगाई थी, जिसका ईडी ने विरोध किया है।

Related Articles

Back to top button