Uncategorized

कन्नौज जिले के दौरा पर आज अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव आज यानि बुधवार को कन्नौज जिले के दौरे पर है। जहां वो पूर्व विधायक अनिल दोहरे को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। अखिलेश यादव दोपहर करीब 1 बजे कन्नौज पहुचेंगे। उसके बाद वह विधायक निवास स्थान नसरापुर जाएंगे। अखिलेश यादव के दौरे को लेकर चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

बीते 5 अक्टूबर को पूर्व विधायक अनिल दोहरे का निधन हो गया था। जिसके बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- पूर्व विधायक श्री अनिल दोहरे जी का निधन, अत्यंत दुःखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. दुःख की इस घड़ी में समस्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो. भावपूर्ण श्रद्धांजलि!”

अनिल दोहरे का सियासी सफर

पूर्व विधायक अनिल दोहरे सपा मुखिया अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। अनिल दोहरे ने अपने सियासी सफर की शुरूआत पिता पूर्व मंत्री बिहारी लाल दोहरे के निधन के बाद की थी। इसके बाद वह साल 2007 से लगातार 2022 तक वह सपा के टिकट से विधायक रहे। अनिल दोहरे कन्नौज सदर सीट से तीन बार विधायक रहे, वहीं साल 2012 में उनकी पत्नी सुनीता दोहरे जिला पंचायत सदस्य भी रही हैं। अनिल दोहरे बीजेपी के बनबारी लाल को हराकर 2007 में विधायक बने थे।

Related Articles

Back to top button