छत्तीसगढ़राज्य

सीएम विष्णुदेव साय ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, छत्तीसगढ़ आने का दिया न्यौता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।राष्ट्रपति मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने के लिये आमंत्रित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री साय को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और प्रदेश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार के किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह उपस्थित रहे।

राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर आएंगे।

Related Articles

Back to top button