खेल जगत

डेविस कप में भारत ने बढ़त बनाई

एडमंटन (कनाडा) 16 सितम्बर। डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ मुकाबलों के पहले दिन भारत ने कनाडा पर 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत के रामकुमार रामनाथन ने आज सुबह ब्रेडन शनर को चार सैट के मुकाबले में हराया। 2017 सीज़न में डेविस कप में रामनाथन अब तक अपराजेय रहे हैं। उन्होंने खेले गये सभी पांच मैच जीते हैं।

दूसरे सिंगल्स में युकी भांबरी का मुकाबला डेनिस शापोवालोव से जारी है। भारत 16 टीमों के विश्व ग्रुप में प्रवेश करने की लगातार चौथी कोशिश कर रहा है। वर्ष 2014 में भारत को सर्बिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2015 में चैक गणराज्य और 2016 में स्पेन ने प्लेऑफ में भारत को हराया था।

 

Related Articles

Back to top button