Uncategorized

भूपेश ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर किया शोक व्यक्त

रायपुर, 26 अप्रैल।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

श्री बघेल ने आज यहां जारी शोक संदेश में स्वं श्री  बादल के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

ज्ञातव्य हैं कि श्री बादल का कल उपचार के दौरान मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।श्री बादल 1957 में पहली बार विधायक चुने गए थे और 1970 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।वह पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।

Related Articles

Back to top button