MainSlideखास ख़बरदेश-विदेश

न्यूयार्क में आतंकी ने ट्रक से कुचलकर आठ लोगो को मारा,11 घायल

न्यूयार्क 01 नवम्बर।अमरीका में न्यूयार्क के लोवर मैनहैटन में कल ट्रक पर सवार एक बंदूकधारी ने व्यस्त सड़क पर लोगों को टक्कर मार दी जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और 11लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि घायलों की हालत गम्भीर है, लेकिन उन्हें जान का खतरा नहीं है। एक 29 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। न्यूयार्क पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है.हमलावर का नाम सेफुलो साइपोव है और उसकी उम्र 29 साल की बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि वह शख्स अभी घटना के बारे में कोई विवरण नहीं दे रहा है.यह घटना चैम्बर्स के क्षेत्र और वेस्ट स्ट्रीट के अप मार्केट ट्रिबेका में हुई।

न्यूयार्क के मेयर बिल दे ब्लाज़ियो ने बताया कि कि कम से कम आठ लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं।उन्होंने कहा कि  ‘यह बहुत ही दर्दनाक हादसा है, जिसमें बेगुनाहों को निशाना बनाया गया है।यह एक कायरतापूर्ण आतंकी हमला है।

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने इस आतंकवादी हमले की निंदा की है।

Related Articles

Back to top button