जीवनशैली
कार्तिक पूर्णिमा पर ना करें ये कार्य ..


- कार्तिक पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए। साथ ही इस दिन मांस, मदिरा, प्याज व लहसुन का सेवन वर्जित है।
- इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, इसलिए इस दिन सूतक काल के नियमों का उल्लंघन ना करें।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य का अवश्य करें। साथ ही इस कोशिश करें कि आप नीचे जमीन पर नींद लें। ऐसा न करने से चंद्र देव नाराज हो सकते हैं।
- इस दिन किसी भी प्रकार के वाद-विवाद का हिस्सा न बनें। साथ ही इस दिन किसी असहाय, बुजुर्ग या गरीब के लिए अपशब्दों का प्रयोग भूलकर भी ना करें।
कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये काम
- इस विशेष अवसर पर दान-धर्म करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। इसलिए इस दिन किसी जरूरतमन्द को अन्न या धन का दान अवश्य करें। ऐसा करने से व्यक्ति पुण्य का भागीदार होता है।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव-दीपावली मनाई जाती है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के कारण इस पर्व को एक दिन पहले मनाया जाएगा। इसलिए इस दिन दीपदान अवश्य करें। ऐसा करने से कई समस्याओं का समाधान निकल आएगा।
- इसके साथ कार्तिक पूर्णिमा व्रत के दिन संध्या पूजा के समय महालक्ष्मी स्तुति का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति पर सदैव अपनी कृपा बनाई रखती हैं।




