
वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही ज्यादातर टीमें इस समय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रही हैं, जबकि भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलने से पहले कुछ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। भारत 10 और 13 अक्टूबर को पर्थ में दो अभ्यास मैचों में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन से भिड़ेगा। पर्थ के बाद भारतीय टीम ब्रिसबेन जाएगी, जहां वे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 और 19 अक्टूबर को दो आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेंगे।Hello and welcome to WACA 🏟 #TeamIndia are here for their first training session. pic.twitter.com/U79rpi9u0d
— BCCI (@BCCI) October 7, 2022
Schedule of Indian team in Australia. pic.twitter.com/SvsLeHhVTc
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 4, 2022
इसके बाद भारतीय टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के 23 अक्टूबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। रोहित की टीम 27 अक्टूबर को सिडनी में टी20 विश्व कप क्वालीफाइंग दौर से ग्रुप ए के उपविजेता से भिड़ेगी।




