Uncategorized

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश

नई दिल्ली 29 अप्रैल।सर्वोच्‍च न्‍यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे।

  केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यायमूर्ति गवई को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है और उनकी नियुक्ति 14 मई से प्रभावी होगी।

  न्यायमूर्ति गवई 52वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे वर्तमान मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 13 मई को समाप्त हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button