खेल जगत

जापान ओपन में किदांबी एवं प्रणॉय को शिकस्त

टोक्यों 22 सितम्बर।जापान ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरूष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में आज एच एस प्रणॉय चीन के शी यूकी से हार गए हैं। किदांबी श्रीकांत भी अपने प्रतिद्वंद्वी डेनमॉर्क के विक्टर एक्सलसेन से हारने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं।

मिक्स्ड डबल्स में भारत के प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की सिंयूग जे सियो और किम हा ना की जोड़ी पर जीत हासिल की।

इससे पहले पी वी सिंधू और सायना नेहवाल की हार से टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई थी।

Related Articles

Back to top button