Uncategorized

भारत ने तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक पर किया कब्जा

गोल्ड कोस्ट 08अप्रैल।ऑस्‍ट्रेलिया के गोल्‍ड कोस्‍ट में 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला टीम ने टेबल टेनिस का स्‍वर्ण पदक जीत लिया है।इसे मिलाकर भारत ने आज तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक पर कब्जा किया।

फाइनल में भारत ने सिंगापुर को 3-1 से हराया। पुरूष हॉकी में भारत ने दूसरे लीग मुकाबले में वेल्‍स को 4 – 3 से पराजित कर पहली जीत दर्ज की।इससे पहले महिलाओं की भारोत्‍तोलन स्‍पर्धा के 69 किलोग्राम भार वर्ग में पूनम यादव ने स्‍वर्ण पदक जीता।विकास ठाकुर ने 94 किलोग्राम भार वर्ग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने में कामयाबी पाई।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा में मनु भाकर ने  राष्‍ट्रमंडल रिकॉर्ड कायम करते हुए स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया।  हिना सिद्धू ने इसी स्‍पर्धा का रजत पदक जीता। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्‍पर्धा में रवि कुमार ने कांस्‍य पदक अपने नाम किया।  बैडमिंटन में भारत, मिक्‍स्‍ड टीम इवेंट के फाइनल में पहुंच गया है। फाइनल में कल भारत का सामना मलेशिया से होगा।

Related Articles

Back to top button