देश-विदेश

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने देश के मुख्य न्यायधीश का पद संभाला

नई दिल्ली 28 अगस्त।न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने देश के 45वें मुख्य न्यायाधीश  का कार्यभार आज संभाल लिया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा को शपथ दिलवाई।इस मौके पर उप राष्ट्रपति वैकेया नायडू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,निवर्तमान मुख्य न्यायधीश जेएस खेहर तथा उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायधीश मौजूद थे।

न्यायमूर्ति श्री मिश्रा लगभग 13 महीने तक देश के मुख्य न्यायधीश के पद पर रहेंगे।अगले वर्ष 03 अक्टूबर तक उनका कार्यकाल है।न्यायमूर्ति मिश्रा देश के मुख्य न्यायाधीश (बनने वाले ओडिशा की तीसरे न्यायाधीश होंगे।

Related Articles

Back to top button