होम देश-विदेश  व्हाइट हाउस में रेनोवेशन को लेकर बराक ओबामा का ट्रंप पर तंज

 व्हाइट हाउस में रेनोवेशन को लेकर बराक ओबामा का ट्रंप पर तंज

0

 अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस के रेनोवेशन के प्लान पर बेहद तीखा और मजेदार तंज कसा है। ओबामा ने कहा कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस का हाल ऐसा कर दिया है जैसे सद्दाम हुसैन ने कोई चीजकेक फैक्टरी खोल दी हो।

बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया, जब वे ओहियो में मध्यावधि चुनावों के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ट्रंप के अंदाज और उनके फैसलों पर जमकर चुटकी ली।

व्हाइट हाउस में हर तरफ सोना और हेलीपैड

रैली के दौरान ओबामा ने भीड़ की हंसी और तालियों के बीच कहा कि ट्रंप को देश के दूसरे मुद्दों से ज्यादा घर के रेनोवेशन में दिलचस्पी है। ओबामा ने मजाक में कहा कि मुझे नहीं पता कि आपने गौर किया या नहीं, लेकिन वह होम रेनोवेशन पर बहुत ध्यान दे रहे हैं।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे डोनल्ड ट्रंप का माजक बनाते हुए कहा कि उन्हें तो होम डिजाइन चैनल (HGTV) पर होना चाहिए। वह एक ऐसा बॉलरूम बना रहे हैं जो खुद व्हाइट हाउस से भी बड़ा है।

‘व्हाइट हाउस के हर तरफ सोना ही सोना’

ओबामा ने आगे कहा कि ट्रंप रोज गार्डन पर पक्की सड़क जैसी बना दी, साउथ लॉन पर हेलीकॉप्टर पैड बनवा दिया और हर तरफ सोना ही सोना है! भाई, इस सोने को क्या बीमारी है? हर चीज पर… बस और सोना। 

सद्दाम हुसैन और चीजबेक फैक्टरी वाला तंज

ओबामा ने अपने इस बयान से सभा में हास्य का माहौल बनाते हुए कहा कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस का लुक ऐसा कर दिया है, जैसे इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने कोई चीजकेक फैक्टरी खोल दी हो। बस चारों तरफ सोना ही सोना नजर आता है।

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर भी साधा निशाना

प्रचार-प्रसार के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने सिर्फ ट्रंप के घर के डिजाइन पर ही नहीं, बल्कि अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष और देश की सैन्य तैयारियों पर चिंता जताई।

इसके साथ ही ओबामा ने कहा कि सैकड़ों अमेरिकी घायल हो चुके हैं, हमारे पास मिसाइलों का स्टॉक कम हो गया है और अब होर्मुज पर ईरान का वीटो पावर जैसा कब्जा हो गया है। दूसरी तरफ, हमारे रक्षा मंत्री इस बात पर फोकस कर रहे हैं कि हमारे सैनिकों की जॉलाइन और टेस्टोस्टेरोन का लेवल कैसा है।

ओहियो चुनाव में डेमोक्रेट्स के लिए की अपील

भाषण के बाद ओबामा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ओहियो के मतदाताओं से डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने लिखा कि ओहियो आइए हम सब मिलकर एमी एक्टन को अपना अगला गवर्नर और शेरोड ब्राउन को अपना अगला अमेरिकी सीनेटर चुनने की पूरी कोशिश करें।

ओबामा ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि अगर हम सब मिलकर संगठित हों और भारी संख्या में वोटिंग करें, तो यह चुनाव देश को एक बेहतर दिशा में ले जाने की एक बड़ी शुरुआत साबित हो सकता है।