MainSlideछत्तीसगढ़

बिना अनुमति चल रही चुनावी सभा को बीच में ही कराया गया बंद

रायपुर, 31 अक्टूबर।विधानसभा चुनावों के लिए गठित फ्लाइंग स्क्वॉड ने रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र में कल शाम बिना अनुमति के चल रही चुनावी सभा को बीच में ही बंद करवाया गया तथा वहां उपयोग किए जा रहे माइक सिस्टम को जब्त कर लिया गया।

यह सभा आरंग नगर के विवाह वाटिका में कांग्रेस प्रत्याशी श्री शिव डहरिया द्वारा आयोजित की जा रही थी। आरंग विधानसभा क्षेत्र में दौरे पर निकले फ्लाइंग स्क्वॉड को शिकायत प्राप्त हुई कि विवाह वाटिका में कांग्रेस प्रत्याशी श्री शिव डहरिया द्वारा बिना अनुमति कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

फ्लाइंग स्क्वॉड ने वहां पहुंचकर सभा को रद्द करवाया तथा माइक सेट जब्त कर लिया। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से सभा समाप्त कर दी गई तथा भविष्य में दोबारा ऐसी गलती करने का आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Back to top button