MainSlideखास ख़बरदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज

अमरीका द्वारा अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने की कार्रवाई अन्यायपूर्ण- भारत

नई दिल्ली 06 अगस्त।भारत ने आज अमरीका द्वारा अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ(शुल्‍क) लगाए जाने की कार्रवाई को अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण करार दिया है।

    विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। मंत्रालय ने कहा कि भारत इन मुद्दों पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर चुका है, जिसमें यह तथ्य भी शामिल है कि देश के आयात बाजार कारकों पर आधारित हैं और भारत के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के समग्र उद्देश्य से किए जाते हैं।

    मंत्रालय ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने भारत पर उन कदमों के लिए अतिरिक्त शुल्‍क लगाने का विकल्प चुना है जो कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हित में उठा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button