MainSlideखेल जगत

सिंधु और समीर एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

वुहान 25 अप्रैल।पी वी सिंधु और समीर वर्मा चीन के वुहान में एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप में महिला और पुरूष सिंगल्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं।

पी वी सिंधु ने आज इंडोनेशिया की चोइरुन्निसा को सिर्फ 33 मिनट में हरा दिया। अगले दौर में अब सिंधु का मुकाबला चीन की काई यानयान से होगा।पुरुष सिंगल्स में समीर वर्मा ने हांगकांग के का लोंग अंगस को पराजित किया।

मिक्स्ड डबल्स में वेंकट प्रसाद और जूही देवांगन तथा करिश्मा वाडकर और उत्कर्ष अरोड़ा की जोड़ियां हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button