होम छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में बालोद की बेटी फलक का...

छत्तीसगढ़: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में बालोद की बेटी फलक का बेहतरीन प्रदर्शन

0

झारखंड के रांची में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल (एसजीएफआई) तीरंदाजी प्रतियोगिता में बालोद जिले की बेटी फलक यादव ने कमाल कर दिखाया। अंडर-17 रिकर्व राउंड मिक्स टीम इवेंट में छत्तीसगढ़ की ओर से फलक यादव और तरुण जांगड़े की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

फलक यादव टाटा अकादमी, झारखंड में अभ्यासरत हैं और गुरुकुल विद्यापीठ, बालोद में नवमीं कक्षा की छात्रा हैं। इस उपलब्धि पर भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका और जिला बालोद के कोच कुशल रजक ने फलक को बधाई दी। इन बच्चों के शानदार प्रदर्शन से बालोद जिला गौरवान्वित है।