
रायपुर 01फरवरी।श्री विश्वकर्मा समाज द्वारा आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भगवान श्रीविश्वकर्मा प्रकटोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर स्थानीय सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा ने देश की प्रगति में विश्वकर्मा समाज के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर के साहित्यकार और केन्द्रीय हिंदी सलाहकार समिति , कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय के सदस्य डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ ने की। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कारों से समाज मजबूत होता है ।
विशेष अतिथि की आसंदी से छत्तीसगढ़ लौह शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।उन्होंने विश्वकर्मा समाज के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित योजनाओं पर प्रकाश डाला। समारोह के विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड के सलाहकार ललित शर्मा ने भगवान श्रीविश्वकर्मा द्वारा किए गए अलौकिक कार्यों का उल्लेख किया।
आयोजन में विश्वनाथन आचार्य सदस्य राष्ट्रीय स्टेयरिंग कमेटी पीएम विश्वकर्मा एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार तथा मिलन विश्वकर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ संरक्षक सीताराम विश्वकर्मा ,अध्यक्ष पी.आर. विश्वकर्मा , सचिव किशनलाल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राजाराम विश्वकर्मा , प्रचार मंत्री मनोहर विश्वकर्मा , महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शारदा पांचाल , बढ़ाई समाज के अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा और निर्देशिका पुन्नी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग सपरिवार उपस्थित रहे।
भगवान श्रीविश्वकर्मा की पूजा- अर्चना और अतिथियों के उद्बोधन के बाद बच्चों और महिलाओं ने रोचक नृत्य प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के अंत में परसराम विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।
CG News | Chhattisgarh News Hindi News Updates from Chattisgarh for India