Monday , February 2 2026

 भारत से मैच बॉयकॉट करने पर ICC ने पाकिस्तान को दी आखिरी ‘वॉर्निंग’

आईसीसी ने विश्व कप में पाकिस्तान के भारत (India) के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार (Pakistan) करने के फैसले को वैश्विक टूर्नामेंट के आयोजन की मूल भावना के विपरीत बताया है। आईसीसी ने कहा कि किसी भी वैश्विक टूर्नामेंट में सभी योग्य टीमों से तय कार्यक्रम के अनुसार समान शर्तों पर खेलने की अपेक्षा की जाती है।

ICC ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
पाकिस्तान के फैसले के बाद आईसीसी (ICC Reaction) ने रविवार को बयान जारी कर कहा,

हमने पाकिस्तान सरकार के उस बयान पर संज्ञान लिया है, जिसमें टीम को टी-20 विश्व कप में चुनिंदा रूप से भाग लेने का निर्देश दिया गया है। हालांकि अभी हमें पीसीबी की ओर से औपचारिक सूचना नहीं मिली है। चुनिंदा भागीदारी की यह स्थिति किसी वैश्विक खेल आयोजन की बुनियादी अवधारणा से मेल नहीं खाती, जहां सभी टीमों को तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतिस्पर्धा करनी होती है। आईसीसी टूर्नामेंट खेल की निष्पक्षता, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और समानता के सिद्धांतों पर आधारित होते हैं और किसी एक मैच या प्रतिद्वंद्वी से दूरी बनाना प्रतियोगिता की पवित्रता और भावना को कमजोर करता है।

-आईसीसी

आईसीसी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह राष्ट्रीय नीतियों के मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करती है, लेकिन यह फैसला वैश्विक क्रिकेट और दुनिया भर के प्रशंसकों के हित में नहीं है। हमें उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट के भविष्य पर पड़ने वाले दीर्घकालिक और गंभीर प्रभावों पर विचार करेगा, क्योंकि ऐसे फैसले वैश्विक क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं, जिसका पीसीबी सदस्य और लाभार्थी है। आईसीसी ने दोहराया कि उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता टी-20 विश्व कप 2026 का सफल आयोजन है और यह जिम्मेदारी पीसीबी सहित सभी सदस्य बोर्डों की भी है।