MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

रीवा–रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, साय–शुक्ल मुलाकात में सहयोग पर जोर

रायपुर, 18 मार्च। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी सहमति बनी।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जानकारी दी कि रीवा और रायपुर के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है, जो दोनों राज्यों के साझा प्रयासों का परिणाम है। इस नई सेवा से आम लोगों की यात्रा अधिक सुविधाजनक और तेज होगी। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री साय के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार भी जताया।

गौरतलब है कि रायपुर–रीवा हवाई सेवा शुरू होने से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच संपर्क और भी सुदृढ़ होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, डॉ. हिमांशु द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button