नई दिल्ली, 23 अप्रैल। पश्चिम बंगाल के पहले चरण और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला।चुनाव आयोग द्वारा जारी शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, दोनों राज्यों में भारी मतदान दर्ज किया गया है।
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत करीब 91.46 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो उच्च मतदान दर को दर्शाती है। जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो कूचबिहार (92.07%), दक्षिण दिनाजपुर (93.12%), बीरभूम (91.55%) और मुर्शिदाबाद (91.36%) जैसे जिलों में मतदान 90 प्रतिशत के आसपास या उससे अधिक रहा। वहीं दार्जिलिंग (86.49%) और कलिम्पोंग (81.98%) में अपेक्षाकृत कम मतदान दर्ज किया गया, लेकिन यहां भी आंकड़े काफी मजबूत रहे।
अन्य जिलों में अलीपुरद्वार (88.74%), बांकुड़ा (89.91%), जलपाईगुड़ी (91.20%), झारग्राम (90.53%), मालदा (89.56%), पश्चिम बर्धमान (86.89%), पश्चिम मेदिनीपुर (90.70%), पूर्व मेदिनीपुर (88.55%), पुरुलिया (87.35%) और उत्तर दिनाजपुर (89.74%) में भी अच्छी खासी वोटिंग दर्ज की गई।
वहीं तमिलनाडु में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राज्य में शाम 5 बजे तक कुल मतदान करीब 84.41 प्रतिशत रहा। करूर (89.32%), सलेम (88.02%), नमक्कल (87.63%), इरोड (87.59%) और धर्मपुरी (87.28%) जैसे जिलों में मतदान काफी अधिक रहा।
इसके अलावा डिंडीगुल (86.35%), तिरुपुर (86.33%), रानीपेट (86.28%), तिरुवन्नामलाई (85.59%), विलुप्पुरम (85.45%) और वेल्लोर (85.06%) में भी मतदान प्रतिशत मजबूत रहा। वहीं चेन्नई (81.34%), कडलूर (81.91%), पुडुकोट्टई (81.55%) और तिरुवल्लूर (80.70%) में मध्यम स्तर की वोटिंग देखने को मिली।
कुछ जिलों में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा, जिनमें कन्याकुमारी (73.44%), रामनाथपुरम (74.41%), शिवगंगा (74.44%), तिरुनेलवेली (75.10%) और नीलगिरी (75.90%) शामिल हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जबकि दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।




