होम छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर जापानी प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री साय से मुलाकात

छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर जापानी प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री साय से मुलाकात

0

रायपुर, 25 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार को राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में निवेश, औद्योगिक विस्तार और तकनीकी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

     मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार की उद्योग हितैषी और निवेश प्रोत्साहन नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ तेजी से वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। उन्होंने अपने जापान दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की उन्नत तकनीक और विशेषज्ञता राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा दे सकती है।

     उन्होंने विश्वास जताया कि जापान के साथ बढ़ता सहयोग न केवल औद्योगिक विकास को गति देगा, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।

     जापानी प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में निवेश के लिए पारदर्शी और अनुकूल माहौल विकसित हुआ है, जिससे उद्योगों के विस्तार की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में निवेश बढ़ाने की इच्छा भी व्यक्त की।

    इस बैठक में विधायक श्री अनुज शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, एफएसएनएल के डायरेक्टर श्री युकीहिरो मोमोसे, कोनोइके ट्रांसपोर्ट के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री तोशीहीरो फूजीवारा, एफएसएनएल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुनील कुमार दीक्षित तथा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के पूर्व सीएमडी श्री के. डी. दीवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।