होम छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

पश्चिम बंगाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

0

रायपुर, 9 मई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुभेन्द्र अधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

   मुख्यमंत्री श्री साय ने शपथ लेने वाले मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों को भी शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।नके साथ राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा भी थे।

   इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और नई कार्यसंस्कृति के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की ताकत से पश्चिम बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नई सरकार राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करेगी, किसानों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी तथा महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त वातावरण उपलब्ध कराएगी।

    उन्होंने कहा कि श्री सुभेन्द्र अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगा तथा “सोनार बांग्ला” के संकल्प को नई गति मिलेगी।