होम छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति 7 जून को...

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति 7 जून को रायपुर दौरे पर

0

रायपुर, 6 जून। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कल 7 जून को एक दिवसीय आधिकारिक प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगी। दौरे के दौरान वे विभिन्न शिष्टाचार भेंट, सामाजिक कार्यक्रमों और समीक्षा बैठकों में भाग लेंगी।

   आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार साध्वी निरंजन ज्योति सुबह 6:30 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर 8:15 बजे रायपुर पहुंचेंगी। इसके बाद वे राज्य अतिथिगृह में सुबह 9:30 बजे पिछड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगी और उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा करेंगी।

    सुबह 10:30 बजे वे विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट करेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे रमेन डेका से मुलाकात करेंगी।

    दोपहर 2 बजे साध्वी निरंजन ज्योति श्री बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा में आयोजित पिछड़ा वर्ग संगठन के सामाजिक प्रगति चिंतन सम्मेलन” में शामिल होकर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगी।

    इसके पश्चात अपराह्न 3 बजे राज्य अतिथिगृह रायपुर में पिछड़ा वर्ग कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण तथा पिछड़ा वर्ग विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति और प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी।

   एक दिवसीय प्रवास पूरा करने के बाद राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष शाम 6:40 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।