MainSlideदेश-विदेश

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी

नई दिल्ली 09 जुलाई।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।

मौसम विभाग ने इस सप्ताह दक्षिण कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान जताया है।अगले 48 घंटों तक उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि झारखंड और ओडिशा में कई स्थानों पर बिजली गिरने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।रेड अलर्ट के बावजूद, मुंबई में जीवन सामान्य है।

Related Articles

Back to top button