होम छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से महज 13 में महिला पुलिस थाने

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से महज 13 में महिला पुलिस थाने

0

रायपुर 16 जुलाई।छत्तीसगढ़ के कुल 33 जिलों में से महज 13 जिलों में ही महिला पुलिस थाने है।

   उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज विधानसभा में प्रश्नोत्तरकाल में कांग्रेस सदस्य संगीता सिन्हा के प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।उन्होने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद महिला अपराधों में कमी आई है।पूर्ववर्ती सरकार के आखिरी ढ़ाई वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं से जुड़े 18 हजार से धिक अपराध घटित हुए थे जबकि उनकी सरकार के कार्यकाल में इतनी ही अवधि में 16 हजार अपराध घटित हुए है।

   कांग्रेस सदस्य सिन्हा ने आकंडे देते हुए कहा कि नाबालिक बच्चियों के अपहरण समेत कई घटनाओं में इजाफा हुआ है।उन्होने इस वर्ष पिछले माह तक घटित अपराधों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें वर्ष की शेष अवधि में और इजाफा होगा।भाजपा सदस्य अजय चन्द्राकर ने इस पर आपत्ति की और कहा कि अपराध और बढ़ने की बात करना गलत है। भाजपा की भावना वोहरा और कुछ अन्य सदस्यों ने भी चन्द्राकर का समर्थन किया।

    नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि 33 में महज 13 जिलों में महिला थाना है ,सभी जिलों में थाने खोले जाने चाहिए।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि निश्चित तौर पर आने वर्ष के बजट में विचार विमर्श कर इस दिशा में कार्रवाई की जायेंगी।