होम खास ख़बर दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने...

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने बनाई निर्णायक बढ़त

0

भोपाल/पटना, 03 अगस्त। मध्य प्रदेश और बिहार की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर जारी मतगणना में मुकाबला अब निर्णायक दौर में पहुंचता दिख रहा है। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है, जबकि बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

        दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 11वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 54,169 वोट मिले हैं। वे भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी से 12,221 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। आशुतोष तिवारी को अब तक 41,948 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार दामोदर यादव ‘मंडल‘ को 15,028 वोट मिले हैं।

        उधर, बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के 23वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। उन्हें अब तक 46,377 वोट मिले हैं। वे भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार से 13,269 मतों से आगे चल रहे हैं। नीरज कुमार को 33,108 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 10,925 वोट मिले हैं।

       दोनों सीटों पर मतगणना जारी है और अंतिम परिणाम शेष राउंड की गणना पूरी होने के बाद घोषित किए जाएंगे।