होम छत्तीसगढ़ वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले को लेकर साय का हमला

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले को लेकर साय का हमला

0

रायपुर, 20 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के वंदे मातरम् को लेकर लिए गए फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस और मुस्लिम लीग में कोई अंतर नहीं है।

         श्री साय ने गुरुवार को दिल्ली रवाना होने से पूर्व रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से  कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा राष्ट्रगीत है। आजादी की लड़ाई के दौरान इसे गाते हुए अनेक देशभक्तों ने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए और इससे जुड़ी भावनाओं का भी सम्मान होना जरूरी है।

   रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और मामला सरकार के संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि संबंधित परीक्षा को रद्द कर दिया गया है तथा पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार परीक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की अनियमितता को गंभीरता से ले रही है और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।