होम छत्तीसगढ़ अभनपुर में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, स्मृति ईरानी और साय का...

अभनपुर में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, स्मृति ईरानी और साय का अभिनंदन

0

रायपुर, 25 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण के सीधे प्रसारण के अवसर पर अभनपुर में सामूहिक श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

     इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दोनों अतिथियों का 139 कमल पुष्पों से तैयार विशेष माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

    कार्यक्रम में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू, ‘मन की बात’ के प्रदेश प्रभारी प्रितेश गांधी, भाजपा जिला मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी संचित तिवारी, मंडल अध्यक्ष भरत बैस, किशोर साहू, नागेंद्र वर्मा, तोषण साहू तथा बूथ अध्यक्ष तोरण साहू सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    इसके अलावा राजेश साहू, गोयल भट्ट, सागर साहू, सागर बारले, पार्षदगण, जनपद सदस्य, सरपंच तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के प्रसारण को सामूहिक रूप से सुना। आयोजन में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।